माझी लाडकी बहिण योजना e-KYC डेडलाइन बढ़ाई गई | नवीन अपडेट 2025

माझी लाडकी बहिण योजना e-KYC डेडलाइन बढ़ाई गई – महाराष्ट्र सरकार अपडेट।
माझी लाडकी बहिण योजना e-KYC प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई।

महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) के सभी लाभार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। योजना के तहत आवश्यक e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले जहां यह प्रक्रिया समय पर न होने की वजह से कई बहनों की किस्तें अटक रही थीं, वहीं अब सरकार ने राहत देते हुए नई तारीख घोषित की है।

✅ नई अंतिम तिथि – 31 दिसंबर 2025

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब सभी लाभार्थी महिलाएं 31 दिसंबर 2025 तक e-KYC करवा सकती हैं।
यह फैसला उन लाभार्थियों के लिए खास है, जिन्होंने अब तक किसी कारणवश e-KYC पूरी नहीं की थी।

📌 e-KYC क्यों है जरूरी?

माझी लाडकी बहिण योजना के लाभ महिलाओं तक सीधे और सुरक्षित पहुँचाने के लिए e-KYC अनिवार्य है।

इसके बिना—
  • योजना की किस्तें रुक सकती हैं
  • बैंक वेरिफिकेशन अधूरा रह जाता है
  • लाभार्थी का डेटा अपडेट नहीं हो पाता

📢 मंत्री आदिती तटकरे ने किया अपील

राज्यमंत्री आदिती तटकरे ने कहा कि जिन बहनों ने अभी तक e-KYC नहीं की है, वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें।
उनका कहना है कि देरी करने पर लाभ मिलने में समस्या आ सकती है।

📝 e-KYC कैसे करें?

लाभार्थी महिलाएं अपने नजदीकी—
  • पंचायत समिती
  • महिला व बाल विकास विभाग कार्यालय
  • शिविर आयोजित स्थान
  • अधिकृत सेंटर
पर जाकर e-KYC करवा सकती हैं।

सरकार द्वारा e-KYC की तारीख बढ़ाना लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। यदि आप भी माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी हैं, तो 31 दिसंबर 2025 से पहले e-KYC जरूर पूरा कर लें, ताकि योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

और नया पुराने