यह है यूट्यूब विडियो को डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका
अगर आप अपना समय यूट्यूब पर बिताना पसंद करते हैं, और अपनी पसंद की विडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आइये आपको बताते हैं बहुत ही आसान सा तरिका।
हम सभी यूट्यूब के बारे में जानते हैं, इसपर जाकर विडियो स्ट्रीम भी करते हैं। मुख्य तौर पर यूट्यूब का काम भी यही है कि आप इस ऐप पर जाएँ और अपनी पसंद की विडियो को स्ट्रीम कर लें। हालाँकि कई बार हम सोचते हैं कि अगर हम इस विडियो को डाउनलोड कर लें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें तो उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है। यूट्यूब पर आपको हर प्रकार विडियो मिल जायेंगे। कई विडियो शिक्षा से सम्बंधित होते हैं। और कभी कभी ऐसा भी होता है कि यूट्यूब से यह विडियो डिलीट कर दिए जाते हैं। जब हम दोबारा इस विडियो के लिए सर्च करते हैं, तो हमें यह यहाँ नहीं मिलता है। शायद इसी कारण हम विडियो को अपने फोन या डेस्कटॉप या लैपटॉप पर सेव या डाउनलोड करना चाहते हैं।
कहीं न कहीं यह सही भी है। क्योंकि कई बार आप यूट्यूब पर नहीं जा पाते क्योंकि आपका डाटा पैक ख़त्म हो चुका होता है। और भी बहुत से कारण इसके पीछे रह सकते हैं। अब अगर कोई सोचता है कि यह इन विडियो को अपने पास रख ले तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वह ऐसा कर सकता है। तो आइये जानते हैं कि आखिर हम ऐसा कैसे कर सकते हैं।
• अगर आपके पास डाटा कुछ ज्यादा है, तो यहाँ यूट्यूब में आपको एक ऑप्शन मिलता है, जो आपको जो ऑफलाइन का है। यानी अब आप ऑफलाइन रखकर भी यूट्यूब के विडियो देख सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपको अपने फोन का डाटा खर्च करना होगा, जैसा कि मैंने आपसे कहा कि अगर आपके पास डाटा ज्यादा है। तो आप ऐसा बड़ी आसानी से कर सकते हैं। और इसके बाद आप इन्हें ऑफलाइन देख भी सकते हैं।
• हालाँकि अगर आप अपने डाटा को कम खर्च करना चाहते हैं लेकिन इसके बाद भी आपको यह विडियो ऑफलाइन देखने की इच्छा है तो भी आप ऐसा कर सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपको कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत होती है। इन ऐप्स के माध्यम से आप इन विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको ऐसा करने में कोई भी दिक्कत नहीं आने वाली है। इसके अलावा आपको इन थर्ड पार्टी ऐप्स की सहायता से कई ऑप्शन भी मिलते हैं, जिसके कारण आप HD से लेकर अपने फोन की क्षमता के अनुसार विडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
• इन ऐप्स की सहायता से आपको महज उस विडियो का लिंक इस ऐप के सर्च बार में डालना होता है, और जैसे ही आप ऐसा करते हैं, इस विडियो का डाउनलोड लिंक आपको मिल जाता है, जहां से आप इस विडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
• हालाँकि जैसे की हमने आपसे कहा कि थर्ड पार्टी ऐप्स की संख्या बहुत ज्यादा है, जो इस काम को करते हैं। अब इनमें आपको कुछ न कुछ अंतर देखने को जरुर मिलेगा। यानी ऐप के UI आदि में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
• जैसे ही आप किसी भी थर्ड पार्टी ऐप में यह यूट्यूब की विडियो का लिंक दर्ज करते हैं, डाउनलोड होने के बाद आपको यह अपने फोन की गैलरी में मिल जाएगा।
ऐसे कई ऐप हैं, जो आपको गूगल प्ले स्टोर पर बड़ी आसानी से मिल जाने वाले हैं। और आप इनकी सहायता से बड़ी आसानी से कोई भी यूट्यूब का विडियो डाउनलोड कर सकते हैं, आप एक बार में कई विडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर अप इन ऐप्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइये आपको बता देते हैं। इस श्रेणी में आने वाले ऐप्स कुछ इस प्रकार हैं।
• यूट्यूब डाउनलोडर
• कीपविड
• ऑल विडियो डाउनलोडर
• डाउनट्यूब फ्री विडियो डाउनलोडर
हमें आशा है कि आपकी यूट्यूब की विडियो को अभी तक न डाउनलोड करने की समस्या का हल हो गया होगा। अगर आपके पास भी कुछ अन्य कोई तरिका है तो हमारे साथ साथ हमारे अन्य यूजर्स को भी आप नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर बता सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा।
