विमान से पक्षी टकराया, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग!

इंडिगो के एक विमान से सूरत में आज एक पक्षी टकरा गया। इस कारण विमान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है। DGCA ने बताया कि अहमदाबाद में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि फ्लाइट नंबर 6E-646 सूरत से दिल्ली जा रही थी। विमान में क्रू मेंबर्स सहित 50 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है।
और नया पुराने