इलेक्ट्रिक आज के समय में सबसे लोकप्रिय दो पहिये बनते जा रहे हैं। लेकिन एक चाइनीज Manufacturer ने एक इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है जिसमें तीन पहियो के साथ कैनॉपी डिजाइन दिया गया है। यानी आपको इस पर छत भी मिल जाती है। Tailing Q5 नाम से यह थ्री-व्हीलर लुक काफी आकर्षक होने के साथ-साथ काफी उपयोगी भी है। यह एक यात्रा विकल्प है जो सड़क पर धूप और बारिश जैसे मौसम से भी आपका बचाव करेगा। कंपनी ने इस ट्राइसाइकिल में क्या-क्या फीचर दिए हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल Tailing Q5 के Features
इस Tailing Q5 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल में कंपनी ने 70 किमी की रेंज दी है। कार का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है। कंपनी के मुताबिक इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि बच्चे बार-बार एक गली से दूसरी गली में जाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि, इस तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
Tailings Q5 देखने में काफी आकर्षक है। इसमें पांडा लेंस हेडलाइट्स दिए गए हैं। कंपनी, इसके साथ विंडशील्ड देती है। यानी यह आपका धूप और बारिश से बचाव करता है। हैंडल में दिया गया एक्सेलरेटर इसकी गति (Speed) को नियंत्रित करता है। इसके अलावा इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल भी मिलता है। यह डिस्प्ले में बैटरी पावर और स्पीड जैसी जानकारी दिखाता है। इसके फ्रंट में 110 लार्ज ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
बता दें Tailings Q5 इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल के पिछले हिस्से में 130 ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकी पावर की बात करें तो कंपनी ने इसमें 500W का मोटर दिया है। बैटरी 72V 20AH की है। इस थ्री व्हीलर को एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक चल सकते हैं। इस ई-व्हीकल को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत की जानकारी भी साझा नहीं की है। कुल मिलाकर यह एक बहुत ही अच्छा दिखने वाला यात्री वाहन विकल्प है।

