शैतानों की मदद से बनाया गया रहस्यमय पुल "शैतानी पुल" | Devil's Bridge Germany

शैतानों की मदद से बनाया गया रहस्यमय पुल "शैतानी पुल" | Devil's Bridge Germany 

दुनिया में ऐसी बहुत ही जगहें हैं, जो या तो
वीरान हैं या डरावनी या फिर बेहद ही आश्चर्यजनक। अधिकतर लोगों को इन जगहों के बारे में पता भी नहीं है, कि आखिर वहां कौन से रहस्य छुपे हुए हैं।


आज हम आपको जर्मनी के एक ऐसी ही रहस्यमय जगह के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं ! 

जर्मनी में एक बेहद ही सुनसान इलाके में एक नदी पर अजीब तरह का पुल बना हुआ है, जिसे 'शैतानी पुल' यानी 'डेविल ब्रिज' के नाम से जाना जाता है। कुछ लोगों का मानना है, कि यह पुल अपने आप बना है, जबकि कुछ लोग इसे बनाने के पीछे शैतानों का हाथ बताते हैं। 

Devil's Bridge| Image from Google

इस पुल की सबसे बड़ी खासियत इसका अर्धगोलाकार मेहराब के आकार में बना होना है। यह पुल पूर्वी जर्मनी के क्रोमलाउ पार्क में बना है। जब पुल के नीचे जलाशय में पानी शांत होता है और रोशनी पड़ती है तो दूर से एक खूबसूरत गोलाकार आकृति बनती है। दर्शकों को यह दृश्य परियों की कहानी जैसा लगता है।

Devil's Bridge| Image from Google

इस पुल को बनने से कई कहानियां जुड़ीं हैं। कहा जाता है कि इसको शैतानों की मदद से बनाया गया। कहानी के मुताबिक, पुल के बिल्डर और शैतान के बीच एक डील हुई थी। शैतान ने पुल बनाने में मदद के लिए एक शर्त रखी थी। पुल से पहले गुजरने वाले इंसान को खाने की शैतान ने शर्त रखी थी, यानी पुल से जो पहला इंसान गुजरता, शैतान उसे खा जाता। फिर बताया जाता है कि पुल बनने के बाद बिल्डर ने शैतान को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया। उसने कोशिश की कि कोई जानवर पहले पुल से होकर गुजरे। लेकिन कहते हैं कि बिल्डर कामयाब नहीं हुआ और किसी वजह से मजबूरी में खुद उसे पुल पर सबसे पहले जाना पड़ा और शैतान के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

और नया पुराने