इस्लाम का पवित्र महीना रमजान शुरू होने वाला है। इससे पहले सऊदी अरब में एक ऊंट इतने महंगे दाम में बिक चुका है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस ऊंट की कीमत जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इसे दुनिया का सबसे महंगा ऊंट कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ऊंट के लिए 70 लाख सऊदी रियाल यानी करीब 14 करोड़ 23 लाख रुपये की बोली लगाई गई है।
ऊंट 14 करोड़ रुपये में बिका
'गल्फ न्यूज' (Gulf News) की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में इस ऊंट के लिए एक सार्वजनिक नीलामी का आयोजन किया गया था। नीलामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें पारंपरिक पोशाक पहने एक शख्स माइक्रोफोन के जरिए नीलामी में बोली लगाता दिख रहा है।
आपको बता दें कि ऊंट की शुरुआती बोली 50 लाख सऊदी रियाल यानी करीब 10 करोड़ 16 लाख रुपये रखी गई थी। इसके बाद 70 लाख सऊदी रियाल की बोली पर उनकी बोली को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि, इतनी ऊंची बोली लगाकर ऊंट को किसने खरीदा इसका खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट को एक धातु के बाड़े में रखा गया है। पारंपरिक कपड़े पहने लोग नीलामी में भाग लेते नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखें-
— مقاطع فيديو (@Yoyahegazy1) March 25, 2022
ऊंट की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
सऊदी अरब में इतनी महंगी कीमत पर नीलाम हुआ ऊंट दुनिया के सबसे दुर्लभ ऊंटों में से एक माना जाता है। यह ऊंट अपनी खास खूबसूरती और अनोखेपन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। दुनिया में इस प्रजाति के ऊंट बहुत कम हैं। हम सभी जानते हैं कि ऊंट सऊदी अरब के लोगों के जीवन में शामिल हैं। सऊदी अरब में ईद के दिन ऊंटों की बलि दी जाती है। दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट मेला भी सऊदी अरब में ही लगता है।
