क्या आप जानते हैं? नोट के कोने में क्यों छापी जाती हैं लाइनें! नियम क्या कहता है, जानिए सबकुछ


    देश में अक्सर सभी लोग दिन में कई बार नोट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वे नहीं जानते कि नोट में छपी तिरछी लाइन का क्या अर्थ है। लाइनों की संख्या नोट के मूल्य के अनुसार बदलती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन नोटों पर ये लाइनें क्यों छपी होती हैं। दरअसल, ये लाइनें इस नोट के बारे में बेहद अहम जानकारी देती हैं। आइए जानते हैं कि 100, 200, 500 और 2000 के नोटों पर बनी इन पंक्तियों का क्या मतलब है?

ब्लीड मार्क्स (Bleed Marks) क्या हैं? What is Bleed Marks?

    नोटों पर इन पंक्तियों को 'ब्लीड मार्क्स' कहा जाता है। ये ब्लीड मार्क्स विशेष रूप से दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) लोगों के लिए बनाए गए हैं। नोट पर इन पंक्तियों को छूकर वे बता सकते हैं कि यह कितने रुपये का नोट है। इसीलिए 100, 200, 500 और 2000 के नोटों पर अलग-अलग संख्या में रेखाएं बनाई गई हैं। और इन पंक्तियों से ही नेत्रहीन इसके मूल्य को पहचानते हैं।

रेखाएं नोट की कीमत बताती हैं

    आइए अब नोट की कीमत पर नजर डालते हैं। ये रेखाएं नोटों की कीमत बताती हैं। इन लकीरों की सहायता से नेत्रहीन इस नोट और इसके मूल्य को आसानी से पहचान सकते हैं।

100 रुपये के एक नोट में दोनों तरफ चार-चार रेखाएं होती हैं, जिसे छूने पर नेत्रहीन समझ जाता है कि यह 100 रुपये का नोट है।


वहीं, 200 के नोट के दोनों किनारों पर चार-चार लकीरें हैं और उनके बीच में सतह पर ही दो जीरो हैं।


500 के नोट में 5-5 लकीरें और 2000 के नोट में 7-7 लकीरें दोनों तरफ बनाई गई हैं।



और नया पुराने