बहुत ही आसानी से आप अपने सभी फेसबुक फ्रेंड्स को इंस्टाग्राम पर जोड़ सकते हैं, बस इन आसान ट्रिक्स को फॉलो करें

Image Source: Dandelion Marketing


    फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप हैं। अधिकांश उपयोगकर्ताओं के फेसबुक पर कई पुराने मित्र जुड़े हुए हैं। ऐसे में जब यूजर्स इंस्टाग्राम पर अपना नया अकाउंट बनाते हैं तो अगर आपको यहां अपने दोस्तों को ढूंढने में कोई दिक्कत आती है तो आप आसानी से अपने फेसबुक से जुड़े सभी दोस्तों को इंस्टाग्राम फैमिली में भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप अलग से दोस्त ढूंढने की झंझट से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

इन कदमों का अनुसरण करें

1. सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करना होगा।

2. अब इसके लिए आपको सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाना होगा। जिसके लिए आपको दायीं तरफ नीचे अपनी तस्वीर के आइकॉन पर क्लिक करना है।

3. अब आपको ऊपर दायीं तरफ तीन डॉट्स का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके जरिए सेटिंग्स में जाएं।

4. इसके माध्यम से आपको “Follow and Invite Friends” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

5. अब यहां आपको सबसे ऊपर सुझाए गए का ऑप्शन दिखाई देगा, इस टैब को सेलेक्ट करें।

6. इसके बाद आपको Connect to Facebook का विकल्प लिखा दिखाई देगा। इसे चुनें।

7. अब इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अपने उन सभी फेसबुक फ्रेंड्स की लिस्ट आ जाएगी जो इंस्टाग्राम का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। आप उन्हें यहां से जोड़ पाएंगे।


उपरोक्त चरणों का पालन करके, आप अपने सभी Facebook मित्रों को ढूंढ और जोड़ सकते हैं जो Instagram का उपयोग कर रहे हैं।
और नया पुराने